घर का बीमा क्या है? और क्यों खरीदना चाहिए? | Home insurance in hindi

अपना खुद का घर होने के बहुत फायदे होते है। और कई सारी परेशानियां कम हो जाती है। इसके साथ ही खुद के घर का रखरखाव करना और उसकी सुरक्षा करना भी हमारी ही जिम्मेदारी होती है।

खुद के घर को किसी भी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए हमारे पास होम इंश्योरेंस होना भी जरूरी है। क्योंकि घर को ताला लगाने तथा रखरखाव करने से ही घर सुरक्षित नही रहता है।

आइए विस्तार से जानते है की घर का बीमा क्या होता है? तथा होम इंश्योरेंस क्यों जरूरी है? इस बीमा को किसे खरीदना चाहिए? इसके क्या फायदे है? और क्या क्या कवर किया जाता है तथा क्या नहीं कवर किया जाता है?

घर का बीमा क्या होता है? (What is home insurance in Hindi)

होम इंश्योरेंस पॉलिसीधारक के घर के स्ट्रक्चर के साथ साथ घर के सामान को किसी दुर्घटना के कारण होने वाले नुकसान से कवरेज प्रदान करता है। यह एक प्रकार का संपति बीमा है। तथा इसे गृहस्वामी बीमा (Homeowner’s Insurance) के रूप में भी जाना जाता है।

यह बीमा पॉलिसीधारक के घर में किसी प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आग, भूकंप, भूस्खलन, तूफान आदि। तथा किसी मानव निर्मित आपदा जैसे दंगे, चोरी, आतंकवादी गतिविधियों आदि में हुए नुकसान के लिए कवरेज देता है।

चाहे आपके पास शानदार घर, बंगला, अपार्टमेंट या किराए का फ्लैट हो आपके पास होम इंश्योरेंस होना चाहिए। ताकि आपके घर में किसी भी प्रकार का नुकसान होता है, तो आपको आर्थिक रूप से सहायता मिल सके।

घर का बीमा क्यों जरूरी है? (Why is home insurance necessary)

विपतियां तथा आपदाएं कभी बताकर नहीं आती है। ये अनिश्चित दुर्घटनाएं होती है। यदि आपके साथ ऐसी कोई दुर्घटना हो जाए जिसमें आपके द्वारा जमा की गई संपत्ति या आपके द्वारा बनाए गए घर में कोई नुकसान हो जाए तो उसकी भरपाई के लिए आपके पास होम इंश्योरेंस होना चाहिए।

घर का बीमा जरूरी नहीं है लेकिन आपके घर के होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने के लिए होम इंश्योरेंस पर विचार जरूर करना चाहिए।

घर का बीमा किसे खरीदना चाहिए? (Who should buy home insurance)

होम इंश्योरेंस पॉलिसी उन सभी लोगों को खरीदनी चाहिए जिनके पास घर है, चाहे वो खुद का हो या किराए का। कई लोगों का मानना है की घर का बीमा उन्ही को खरीदना चाहिए, जिनके पास अपना घर है। लेकिन यह सही नही है।

होम इंश्योरेंस उस व्यक्ति को भी खरीदना चाहिए जो किराए के घर में रहता है। क्योंकि यदि की कारणवश आपके किराये के घर में कोई दुर्घटना हो जाती है तो वह नुकसान घर मालिक को आपको देना होगा। परंतु यदि आपके पास आपके किराए के घर का बीमा है, तो वह नुकसान बीमा कंपनी भरेगी।

भले ही आप किरायेदार हो या घर के मालिक होम इंश्योरेंस खरीदना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

घर का बीमा की मुख्य विशेषताएं (Key Features of Home Insurance)

होम इंश्योरेंस आपके घर को किसी प्राकृतिक आपदा या मानव निर्मित आपदा के कारण हुए नुकसान के लिए कवरेज प्रदान करती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब नही होती है। आइए जानते है होम इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं:

  • होम इंश्योरेंस आपको कई नुकसानों के लिए कवरेज प्रदान करता है।
  • यह आपके घर के साथ साथ घर के आसपास तथा घर के सामान के लिए भी कवरेज प्रदान करता है।
  • घर का बीमा आपकी संपति तथा व्यक्तिगत संपति को कई खतरों के खिलाफ कवरेज प्रदान करता है।

घर का बीमा के फायदे (Benefits of Home Insurance in hindi)

  • सही होम इंश्योरेंस को चुनकर आप अपने घर को किसी दुर्घटना से सुरक्षित रख सकते हो।
  • आप अपने घर के सामान और स्ट्रक्चर के लिए कवरेज प्राप्त कर सकते हो।
  • किसी भी पूर्वपरिभाषित दुर्घटना के रूप में कोई नुकसान होने पर होम इंश्योरेंस आपके तनाव को कम करता है।
  • होम इंश्योरेंस में क्लेम निपटाने की प्रक्रिया काफी परेशानी मुक्त और तेज होती है।
  • अन्य होम इंश्योरेंस की तुलना में आप कम से कम प्रीमियम की पॉलिसी खरीद सकते हो।
  • जो लोग comprehensive होम इंश्योरेंस नहीं लेना चाहते है वे अग्नि बीमा योजना खरीद सकते है। अग्नि बीमा आपको आग से होने वाले नुकसान का कवर प्रदान करता है।

घर का बीमा में क्या क्या कवर किया जाता है?

होम स्ट्रक्चर: घर का बीमा की पॉलिसी में किसी भी घटना में आपके घर को होने वाले नुकसान में घर को रिपेयर और दोबारा बनाने के लिए भुगतान किया जाता है।

निजी सामान: आग, चोरी या अन्य किसी दुर्घटना में नुकसान होने वाले सामान जैसे फर्नीचर, घरेलू सामान, कपड़ो आदि को कवर किया जाता है। घर के महंगे सामान जैसे आर्ट, ज्वैलरी आदि सामान को भी कुछ हद तक कवर किया जाता है।

भूकंप: आपके घर को भूकंप के कारण होने नुकसान तथा हानि के लिए कवरेज दिया जाता है। लेकिन कई बीमा योजना भूकंप के कारण नदियों, बाढ़, झीलों और समुद्र में आने वाले तेज प्रवाह को कवर नहीं किया जाता है।

घर का बीमा में क्या क्या नहीं कवर नहीं किया जाता है?

  • आपके घर में पहले से हुआ कोई नुकसान या टूट फूट को कवर नहीं किया जाता है।
  • ज्वालामुखी के कारण हुए नुकसान के मामले को शामिल नहीं किया जाता है।
  • युद्ध, आक्रमण, ओर किसी विदेशी देश के काम के कारण होने वाले नुकसान को शामिल नहीं किया जाता है।
  • पैसों के नुकसान को, डिप्रेसिशन के नुकसान को शामिल नहीं किया जाता है।
  • परमाणु युद्ध के कारण हुए नुकसान को कवर नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़े:

शेयर करें:

Leave a Comment